सीकर : रातोंरात चोरी हो गए 146 कबूतर, एक की कीमत पांच हजार रुपए, पुलिस ने नहीं लिखी FIR

By: Ankur Fri, 01 Jan 2021 6:23:25

सीकर : रातोंरात चोरी हो गए 146 कबूतर, एक की कीमत पांच हजार रुपए, पुलिस ने नहीं लिखी FIR

सीकर में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया जहां रातोंरात एक छत से 146 कबूतर चोरी हो गए जिसमें हर एक कबूतर की कीमत 5 हजार रूपए बताई जा रही हैं। लेकिन पुलिस को पीड़ित की बात पर विश्वास नहीं हो पा रहा हैं जिसके चलते उसकी FIR दर्ज नहीं की गई। शख्स ने रंगबिरंगे कबूतरों को पाला, करीब 148 कबूतर जमा भी हो गए। 31 दिसंबर की आधी रात को 146 कबूतर गायब हो गए। पीड़ित का कहना कि किसी के छत पर कूदने की आवाज आई थी। जाकर देखा तो कोई नजर नहीं आया, लेकिन दो कबूतरों को छोड़कर सभी कबूतर गायब थे। पुलिस भी उसकी बात पर भरोसा नहीं कर पा रही है।

मामला उद्योगनगर थाना पुलिस इलाके का है। क्षेत्र में रहने वाला एक शख्स रमजान खान सफेद और दूसरे रंग बिरंगे कबूतर पालता था। रात को उसके घर की छत पर किसी के कूदने की आवाज आई, युवक ऊपर तो गया, लेकिन जहां कबूतर थे वहां पर सर्दी के कारण नहीं जा पाया। सुबह देखा तो छत पर महज दो ही कबूतर थे। करीब 146 कबूतर लापता थे। इसके बाद थाने पहुंचा। उसका आरोप है कि पुलिस उसकी शिकायत को गंभीरता से नहीं ले रही है। कोई चोर उसकी छत पर आया और कबूतरों को चुरा ले गया। एक कबूतर करीब दो से पांच हजार रुपए की कीमत का था।

वहीं पुलिस का कहना है कि दो मंजिल की छत पर कबूतर बता रहा था। वहां पर चढ़ने और उतरने का एक ही रास्ता है जिस पर शिकायतकर्ता खुद था। ऐसे में बता जा रही संख्या के कबूतरों को पलभर में ले जाना नामुमकिन है। उसको कबूतर उड़ने के लिहाज से जांच करने के लिए कहा है, यदि फिर भी वह शिकायत देता है तो दर्ज कर जांच करेंगे।

ये भी पढ़े :

# जोधपुर : सस्ती दर पर लक्जरी उत्पाद का देते थे लालच, एडवांस राशि लेकर हो जाते थे फरार, पकड़ा गिरोह

# उदयपुर : परिवहन विभाग ने की उदयसागर झील में कारवाई, बिना लाइसेंस के मिली 18 अवैध बोट

# राजस्थान : सर्दी का सीतम जारी, बादल छाने के साथ बूंदाबांदी की संभावना

# कोटा : आबकारी विभाग ने की शराब की दुकान पर धरपकड, मिलावट करते हुए पकड़ा गया सेल्समैन

# भीलवाड़ा : आयकर और जीएसटी रिटर्न भरने की तिथि बढ़ाने के बाद भी हो रहा विरोध, जानें क्यों

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com